फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CDS I Admit Card 2021: पांच चरणों में ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Fri, 08 Jan 2021 12:24 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UPSC CDS I 2021 - फोटो : प्रिंट शॉर्ट
विज्ञापन

UPSC CDS I Admit Card 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC CDS I 2021 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है। इसके अलावा, अभ्यर्थी upsconline.nic.in के जरिए भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CA Admit Card 2021: जनवरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड
विज्ञापन


इसके अलावा, अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें UPSC CDS I एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
-यहां आपको होम पेज पर ही सीडीएस (I) परीक्षा का एडमिट कार्ड मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नई विंडो खुल जाएगी।
-अब आप अपना पंजीकरण आईडी व रोल नंबर डालें।
-इसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-JEE Advanced 2021 exam date: जेईई एडवांस परीक्षा 3 जुलाई को होगी, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
विज्ञापन



बता दें कि यूपीएससी सीडीएस I 2021 परीक्षा 7 फरवरी को होगी। यह लिखित परीक्षा 300 अंकों की होती है। जिसमें उम्मीदवारों से अंग्रेजी, जीके और एलीमेंट्री मैथ्स से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक विषय में एक-एक अंक के 100 प्रश्न होंगे। अभ्यर्थियों को बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए प्रवेश पत्र हर हाल में डाउनलोड कर लें। परीक्षा का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें