फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CAPF Final Result 2021 OUT: यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 02 Jun 2023 07:44 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CAPF Final Result 2021 OUT: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है।
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CAPF Final Result 2021 OUT: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) 2021 भर्ती परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov के माध्यम से जांचकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा के परिणाम के मुताबिक नियुक्ति के लिए कुल 151 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है और 33 अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अंतरिम रखी गई है। UPSC CAPF इंटरव्यू 28 मार्च से 26 मई 2023 तक दो पालियों में आयोजित किया गया था।

मेरिट के आधार पर, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सहायक कमांडेंट (ग्रुप ए) के पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) उम्मीदवारों की सूची तैयार की गई है।

UPSC CAPF Final Result 2021 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर उपलब्ध लिंक - अंतिम परिणाम - केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) परीक्षा, 2021 पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।

  • पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें