फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Preparation Books: IAS की तैयारी के लिए ये पुस्तकें रहेंगी उपयोगी, किस विषय के लिए कौनसी?

सार

हर साल आईएएस बनने का सपना लिए हुए लाखों अभ्यर्थी सिविल सर्विस एग्जामिनेशन की तैयारी करते हैं। आईएएस की तैयारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय है सामान्य अध्ययन। 
विज्ञापन
upsc books - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिवर्ष आईएएस बनने का सपना लिए हुए लाखों अभ्यर्थी सिविल सर्विस एग्जामिनेशन की तैयारी करते हैं। आईएएस की तैयारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय है सामान्य अध्ययन। आईएएस के लिए प्रारंभिक परीक्षा के दोनों ही पेपर सामान्य अध्ययन पर आधारित होते हैं। सामान्य अध्ययन की तैयारी के लिए हम इस लेख में कुछ बेहतरीन पुस्तकों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं, जिससे आप सामान्य अध्ययन विषय की अच्छी तैयारी कर सकें और आईएएस बनने की ओर एक कदम आगे बढ़ा सकें।

विज्ञापन

IAS सामान्य अध्ययन सॉल्व्ड पेपर्स 2011-22

यह पुस्तक अमर उजाला की ओर से तैयार की गई है। यह पुस्तक सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपयोगी साबित होगी। इसमें सामान्य अध्ययन पेपर से संबंधित वर्ष 2011 से 2022 तक के सॉल्व्ड पेपर्स विस्तृत व्याख्या सहित शामिल किए गए हैं। इस पुस्तक में 100 फीसदी प्रामाणिक व्याख्या और एनसीईआरटी आधारित जानकारियां प्रदान की गई हैं। इसके साथ ही इसमें आईएएस टॉपर्स के साक्षात्कार को भी शामिल किया गया है जिससे आपको परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

NCERT कंबाइंड डिस्क्रिप्टिव जनरल स्टडी

अमर उजाला की ओर से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित सामान्य अध्ययन की बुक उपलब्ध कराई गई है। इस पुस्तक में एनसीईआरटी कक्षा छह से 12वीं तक की किताबों से तैयार अध्ययन सामग्री प्रदान की गई है। इसमें इतिहास, भूगोल, राज्य व्यवस्था, अर्थव्यवस्था एवं  सामान्य विज्ञान को विस्तृत रूप में कवर किया गया है, जो प्रारंभिक परीक्षा के लिहाज से उपयोगी है।
विज्ञापन

सामान्य अध्ययन की अन्य पुस्तकें

इसके अलावा सामान्य अध्ययन की बेहतर तैयारी के लिए आप एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित वस्तुनिष्ठ इतिहास, भूगोल, इंडियन पॉलिटीभारतीय अर्थव्यवस्था,सामाजिक विज्ञान, राज व्यवस्था सहित अन्य पुस्तकों को पढ़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें