फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Prelims Exam 2020 Date: आयोग आज जारी करेगा सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा की संशोधित तारीखें

Fri, 05 Jun 2020 02:19 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा तिथि की घोषणा 2020 - फोटो : file photo
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षाओं के लिए संशोधित तारीख की घोषणा आज यानी 5 जून को करेगा। इस बात की जानकारी कुछ समय पहले यूपीएससी ने ट्वीट के माध्यम से दी थी। तिथियों के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षाओं के संशोधित तारीख को लेकर एक विशेष बैठक की और इसमें निर्णय लिया गया है कि 5 जून को होने वाली अगली बैठक में परीक्षाओं के संशोधित तारीख की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


आज यूपीएससी की बैठक के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षाओं के कैलेंडर की जानकारी अपलोड कर दी जाएगी। इससे पहले 20 मई को यूपीएससी की संशोधित तारीख की घोषणा होने वाली थी, लेकिन किसी कारणवश नहीं हो पाई। 

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी -

  • गौरतलब है कि इससे पहले यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के चलते स्थगित कर दिया गया था।
  • देश में लॉकडाउन बढ़ने की वजह से 4 मई को यूपीएसई सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था और अधिसूचना में कहा गया था कि परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के आकलन के बाद की जाएगी।
  • बता दें कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए हर साल लगभग 10 लाख उम्मीदवार पंजीकरण करते हैं।
  • यह परीक्षा 2,500 केंद्रों पर आयोजित होती है और इसके आयोजन के लिए लगभग 1.6 लाख अधिकारी जुटते हैं।
  • इस वक्त देश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख को फिर से आगे बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें