उस्मानिया विश्वविद्यालय ने बीएससी परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने बीएससी (ऑनर्स) परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने बीएससी ऑनर्स के साथ ही चार साल के सीबीसीएस परीक्षाओं के आठवें सेमेस्टर के लिए भी डेट शीट जारी की है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेट शीट देख सकते हैं। यह डेट शीट गुरुवार यानी चार जून को जारी की गई थी।
विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट
ouexams.in
अभ्यर्थी डेट शीट के बारे में विस्तार से जानने के लिए उस्मानिया विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट ouexams.in पर विजिट कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में 10 जून से परीक्षाएं आरंभ होंगी और 16 जून तक चलेंगी। ये परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं सुबह दस बजे ससे लेकर साढ़े बारह बजे तक होंगी।
इसे भी पढ़ें-DU: दोनों सेमेस्टर के लिए छात्रों को मिलेगा चार प्रश्नों का एक ही असाइनमेंट
विश्वविद्यालय ने एक ट्वीट के जरिए भी डेटशीट जारी होने की जानकारी दी है। परीक्षाओं के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा और कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए जरूरी उपायों और दिशा-निर्देशों का पूरा ध्यान दिया जाएगा। परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थी अपना मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और अन्य कोई इलेक्ट्रोनिक सामान नहीं ले जा पाएंगे। डेट शीट में इस बात की जानकारी दी गई है।