UPPSC PCS and ACF/RFO (PRELIMS) Admit Card: एडमिट कार्ड चेक करें ये जानकारियां
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ओटीआर नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। एडमिट कार्ड में उल्लिखित इन विवरणों को ध्यानपूर्वक चेक करें:
- नाम
- जन्मतिथि
- फोटो
- हस्ताक्षर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा का समय
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षा के विषय
- केंद्र पर पहुंचने का समय
- परीक्षा के लिए गाइडलाइंस
UPPSC PCS Prelims Exam Date: कब होगी यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा?
यूपी पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 अक्तूबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 9:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक किया जाएगा। दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 2:30 बजे से दोपहर 4:30 बजे तक किया जाएगा।
- शिफ्ट 1 - सुबह 9:30 बजे - सुबह 11:30 बजे
- शिफ्ट 2 - दोपहर 2:30 बजे - शाम 4:30 बजे
75 जिलों में 1435 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ परीक्षा केंद्रों पर वैलिड फोटो आईडी कार्ड और एडमिट कार्ड की कॉपी ले जानी होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए करीब 210 पदों पर उम्मीद की नियुक्ति की जाएगी । करीब 6.26 लाख अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
UPPSC PCS Exam Pattern: एग्जाम पैटर्न
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। पहली पाली में सामान्य अध्ययन से 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और दूसरी पाली में सीसैट परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों प्रश्नपत्रों के लिए कुल अंक 400 होंगे।