फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS Mains: पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए खुली आवेदन विंडो, प्रीलिम्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थी करें पंजीकरण

Sat, 08 Mar 2025 12:02 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC PCS Mains Registration: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चालू कर दी है, जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अब इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPPSC PCS Mains Exam - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC PCS Mains Exam: यूपीपीएससी (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं ।

विज्ञापन




अधिसूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा के लिए कुल 15,066 उम्मीदवारों को चुना गया है, जो प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे। यह भर्ती अभियान कुल 220 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 23 मार्च 2025 तक यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके हैं।
  • जिनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री है।
  • कुछ पदों के लिए विशेष विषय में डिग्री की जरूरत हो सकती है।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। सामान्य (GEN) और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹225, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवारों के लिए 105 रुपये, जबकि पीएच (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल भारतीय स्टेट बैंक (SBI MOPS) के माध्यम से नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या ई-चालान शुल्क मोड के जरिए कर सकते हैं। यह शुल्क अस्थायी हो सकता है, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (uppsc.up.nic.in) पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध "PCS Mains Exam 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपनी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन पत्र को सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र को पंजीकृत डाक या स्वयं जाकर यूपीपीएससी कार्यालय में जमा करना होगा। 

आवेदन पत्र भेजने का पता है: सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, परीक्षा 03 अनुभाग, 10 कस्तूरबा गांधी मार्ग, प्रयागराज- 211018।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें