फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS J result 2023: यूपीपीएससी पीसीएस जे का रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी

Wed, 30 Aug 2023 09:48 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC PCS J result 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रांतीय सिविल सेवा न्यायपालिका परीक्षा (PCS J 2023) का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC PCS J result 2023 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रांतीय सिविल सेवा न्यायपालिका परीक्षा (PCS J 2023) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार सिविल जज भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

अंतिम इंटरव्यू के बाद कुल 302 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। कुल चयनित अभ्यर्थियों में से 165 महिला अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित रिट याचिका में पारित अंतरिम आदेश के आलोक में एक रिक्ति का परिणाम घोषित नहीं किया गया है।

आयोग ने जारी किया नोटिस

यूपीपीएससी की तरफ से जारी आधिकारिक परिणाम नोटिस में कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों को चयन परिणाम में सफल घोषित किया गया है और उनके सामने अंतरिम अंक अंकित हैं, उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेज आयोग कार्यालय में जमा कर दें, अन्यथा उनका चयन परिणाम रद्द कर दिया जाएगा, ”।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। UPPSC द्वारा आयोजित PCS (J)-2022 की परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई! शुचिता, पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड समय सीमा के अंदर पूर्ण हुई चयन प्रकिया में प्रदेश की बेटियों ने हमारा गौरव बढ़ाया है।

 

विज्ञापन

सीएम ने कहा, "इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 55 प्रतिशत लड़कियों की सफलता और टॉप 20 में 15 स्थान लड़कियों का होना 'न्यू इंडिया' के 'न्यू उत्तर प्रदेश' की बुलंद तस्वीर पेश करता है।" आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सभी सफल अभ्यर्थियों की प्रतिभा, ऊर्जा और योग्यता 'नए उत्तर प्रदेश' के सुशासन को और अधिक समृद्ध करेगी। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें