सीबीआई ने चयनित अभ्यर्थियों के अलावा उनका चयन करने वाले बोर्ड का ब्योरा जुटा लिया है। इसकी अधिक संभावना जताई जा रही है कि जिन परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों को अधिक नंबर मिले उनमें गठित साक्षात्कार बोर्ड से पूछताछ पहले होगी।
पीसीएस, पीसीएस जे, लोअर सबॉर्डिनेट, आरओ-एआरओ परीक्षाओं और सीधी भर्ती से हुए चयन में बोर्ड गठन पर मनमानी के भी आरोप हैं। पीसीएस जैसी बड़ी परीक्षाओं के साक्षात्कार बोर्ड गठन के संबंध में तो प्रतियोगियों के आंदोलन के दौरान पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव के इशारे पर नियम का उल्लंघन कर सभी काम होने के आरोप लगे थे।
बता दें कि, यूपीपीएससी द्वारा लोअर सबॉर्डिनेट की मुख्य परीक्षा 2015 का परिणाम दिसम्बर 2017 में घोषित किया गया। जबकि यूपीपीएससी ने लोअर सबॉर्डिनेट की मुख्य परीक्षा 24 अप्रैल 2015 में आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 10,610 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Exam Row: UPPSC Interview Board Under CBI Scanner