फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष के इंतजार के बाद घोषित हुआ लोवर मेंस का रिजल्ट, यहां देखें

Wed, 20 Dec 2017 09:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद लोकसेवा आयोग ने लोवर सबआर्डिनेट 2016 मुख्य परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। इसमें कुल 635 पदों के लिए 2113 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 4 जनवरी से शुरू होंगे।
विज्ञापन


लोवर सबआर्डिनेट परीक्षा शुरू से ही विवादों में रही है। अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा का पेपर आउट होने का आरोप लगाया था। हालांकि इन आरोपों के बीच आयोग ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर जारी हुआ लेकिन काफी अभ्यर्थी लोकसेवा आयोग भी पहुंच गए। शहर के कई इलाकों में भी परिणाम को लेकर चर्चा रही। लोवर सबआर्डिनेट की लिखित परीक्षा 24 अप्रैल 2016 को इलाहाबाद और लखनऊ केंद्रों पर हुई थी।

इसमें कुल 10610 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद सामान्य चयन के 616 रिक्ति तथा विशेष चयन के 19 रिक्ति कुल 635 रिक्तियों के सापेक्ष 2113 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया।
विज्ञापन


परीक्षाफल आयोग कार्यालय के सूचना पट्ट के साथ वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर भी उपलब्ध है। सचिव जगदीश के मुताबिक परीक्षा के संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्तांक , कट ऑफ अंक आदि की सूचनाएं अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही दी जा सकेंगी।
विज्ञापन

पीसीएस प्री का परिणाम जनवरी के दूसरे सप्ताह में

पीसीएस प्री 2017 का परिणाम जनवरी के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। पहले इसे दिसंबर में ही घोषित करने की तैयारी थी। आयोग में 22 दिसंबर से शीतवकाश एवं 24 दिसंबर को सहायक वन संरक्षक तथा वन अधिकारी के पद की परीक्षा होनी है। यह परीक्षा निकाय चुनाव के कारण रद्द हो गई थी।

आरओ/एआरओ का विज्ञापन 30 दिसंबर को जारी होगा
इलाहाबाद। आरओ/एआरओ परीक्षा का विज्ञापन 30 दिसंबर को जारी होगा। उसी दिन राजकीय पॉलीटेक्निल में प्रवक्ता के 1261 पद, चिकित्सा शिक्षा विभाग में डेंटिस्ट के 595 पद, ड्रग इंस्पेक्टर के 11 तथा मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता के 399 पदों के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

एसएससी ने जारी की कांस्टेबिल भर्ती परीक्षा की आंसर की
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कांस्टेबल पुरुष एवं महिला दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2016 की आंसर की मंगलवार को जारी कर दी। यह परीक्षा पांच से आठ दिसंबर के बीच हुई थी। अभ्यर्थी प्रति प्रश्न सौ रुपये के हिसाब से 22 दिसंबर को शाम साढ़े पांच बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें