फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCL Executive Assistant Result Out: यूपीपीसीएल कार्यकारी सहायक परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

Sun, 29 Jan 2023 08:59 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPCL Executive Assistant Result 2023: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने कार्यकारी सहायक के पद के लिए हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
UPPCL Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPCL Executive Assistant Result 2023: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने कार्यकारी सहायक के पद के लिए हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट मेरिट लिस्ट बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


 

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दक्षता परीक्षा (टाइपिंग) के लिए उपस्थित होना होगा। इसके लिए शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कार्यकारी सहायकों के लिए कुल 1273 रिक्तियों को भरना है।

बता दें कि यूपीपीसीएल कार्यकारी सहायक सीबीटी परीक्षा पिछले साल 21 से 30 नवंबर तक आयोजित की गई थी। परीक्षा की उत्तर कुंजी 06 दिसंबर को जारी की गई थी।
 
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “रिक्ति/परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
  • विज्ञापन 09/वीएसए/2022/ईए' के तहत "कार्यकारी सहायक" के पद के लिए कौशल परीक्षा के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची के दृश्य लिंक पर क्लिक करें। 
  • UPPCL के कार्यकारी सहायक परिणाम मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • रोल नंबर सर्च कर डाउनलोड करें और चेक करें।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें