UPMSP Compartment Exam 2023: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा विवरण
यूपी बोर्ड-2023 की 10वीं और 12वीं की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई। परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 44669 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाई स्कूल में इंप्रूवमेंट के लिए 18,400 और इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 26,296 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
UP Board Compartment Exam 2023: दो पाली में होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा 15 जुलाई को दो पालियों में होगी। 10वीं इंप्रूवमेंट की परीक्षा पहली पाली में सुबह 8 से 11.15 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों के जनपद मुख्यालय में बनाए गए केंद्र पर होगी। परीक्षाओं के लिए बोर्ड की तरफ से सात जून तक आवेदन लिए गए थे।
UP Board Result 2023: 10वीं में 89.78 तो 12वीं में 75.52 फीसदी सफल
इस साल परीक्षा में हाईस्कूल में 89.78 तो इंटरमीडिएट में 75.52 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट
results.amarujala.com और upresults.nic.in पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट चेक किया जा सकता है। जो छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं या अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं।