फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th Topper 2025: पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य भी जरूरी, हाईस्कूल टॉपर ने बताया सफलता का राज

Sat, 26 Apr 2025 02:05 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPMSP UP Board 10th Topper: यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर यश प्रताप सिंह आगे चलकर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। यश कहते हैं कि पढ़ाई के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी आवश्यक है।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें
विज्ञापन
UP Board 10th Topper 2025 Yash Pratap Singh - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board 10th Topper's List 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे जारी किया गया। हाईस्कूल में जालौन जिले के उमरी के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। छात्र यश ने 97.83 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा पास की है। उन्होंने कुल 600 अंकों में से 587 अंक हासिल किए हैं। यश को सबसे अधिक अंक कला और गणित में मिले। इन दोनों ही विषयों में उन्होंने 100 में से 99 अंक हासिल किए। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें

आईएएस बनना चाहते हैं यश प्रताप सिंह

यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर यश प्रताप सिंह आगे चलकर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। यश प्रताप सिंह कहते हैं कि अच्छी सफलता के लिए कड़ी मेहनत आवश्यक है, लेकिन पढ़ाई के लिए तनाव नहीं लेना चाहिए। उन्होंने यह मुकाम हासिल करने के लिए सेल्फ स्टड़ी का सहारा लिया। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों और परिवार वालों को देना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: टॉप-10 में 55 विद्यार्थी, यश प्रताप सिंह स्टेट टॉपर; यहां देखें 10वीं की टॉपर लिस्ट
 

पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य भी जरूरी

यश कहते हैं कि पढ़ाई के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी आवश्यक है। उन्हें बैडमिंटन खेलना पसंद है। यश प्रतिदिन समय निकालकर बैडमिंटन भी खेलते थे। उनके पिता विनय कुमार सिंह उमरी जालौन में प्रधानाचार्य हैं। वहीं, तहेरे भाई विभय प्रताप सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। यश की माता सुमन सिंह गृहणी है। बड़े भाई अनुज प्रताप डीएलएड कर चुके हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें
विज्ञापन

UP Board 10th Topper List 2025: 10वीं की टॉपर लिस्ट

1. यश प्रताप सिंह - 97.83%
2. अंशी - 97.67%
2. अभिषेक कुमार यादव - 97.67 %
3. ऋतु गर्ग - 97.50%
3. अर्पित वर्मा - 97.50 %
3. सिमरन गुप्ता - 97.50%

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें


यूपी बोर्ड 10वीं में 86.66 फीसदी छात्र और 93.87% छात्राएं सफलतापूर्वक पास हुए हैं। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.19% रहा, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का प्रतिशत 68.9% रहा। कुल सफल छात्रों में 11,49,984 बालक और 11,44,138 बालिकाएं शामिल रहीं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66% और बालिकाओं का 93.87% रहा, जो कि बालकों से 7.21% अधिक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें