26 जुलाई को होगी यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा
कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए यूपी बोर्ड पूरक परीक्षा 26 जुलाई, 2025 को निर्धारित है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, कक्षा 10वीं के लिए परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी, जबकि कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। ये परीक्षाएं प्रदेश भर के 75 जिलों के मुख्यालयों पर आयोजित की जाएंगी।
UP Board Result 2025: दसवीं में यश प्रताप और इंटर में महक जायसवाल ने किया टॉप
इस वर्ष हाईस्कूल में 90.11 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15% छात्र उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। इंटरमीडिएट में छात्रा महक जायसवाल ने टॉप किया है। हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक हुई थीं।
ऐसे देखें रिजल्ट
यूपी बोर्ड स्क्रूटनी परिणाम 2025 की जांच करने के लिए छात्र इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in. पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'स्क्रूटनी परीक्षा- 2025 - हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 प्रयागराज क्षेत्र, बरेली क्षेत्र, वाराणसी क्षेत्र, गोरखपुर क्षेत्र, मेरठ क्षेत्र की स्क्रूटनी से संबंधित जिलेवार क्रम संख्या की सूची' लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना क्षेत्र चुनें।
- अब आपका यूपी बोर्ड 2025 स्क्रूटनी परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।