फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPESSC: फर्जी है मुंडन के कारण परीक्षा स्थगित का दावा करने वाला नोटिस, यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दी जानकारी

Tue, 22 Jul 2025 09:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPESSC TGT Exam Postponement News: सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि 21 और 22 जुलाई को निर्धारित यूपी टीजीटी परीक्षा इसलिए स्थगित कर दी गई, क्योंकि उस दिन अध्यक्ष महोदया के सुपौत्र का मुंडन संस्कार पड़ रहा है। इस नोटिस पर यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पष्टीकरण दिया है।
 
विज्ञापन
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPESSC TGT Exam Postponement Fake News: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी परीक्षा को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए एक नोटिस जारी किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर टीजीटी परीक्षा के संबंध में एक फर्जी नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि यह परीक्षा इसलिए स्थगित कर दी गई है, क्योंकि परीक्षा की निर्धारित तारीख पर अध्यक्ष महोदया के सुपौत्र का मुंडन संस्कार पड़ रहा है।

विज्ञापन

मुंडन के बाद परीक्षा की अगली तारीख तय करेंगे: फर्जी नोटिस का दावा

नोटिस में लिखा है कि मुंडन संस्कार संपन्न होने के बाद परीक्षा की अगली तारीख तय की जाएगी। यह फर्जी नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऐसे में आयोग को अधिकृत रूप से विज्ञप्ति जारी कर इस अफवाह को नकारना पड़ा।

फर्जी नोटिस में लिखा है, "विज्ञापन संख्या-01/2022 प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) की लिखित परीक्षा 21 व 22 जुलाई को निर्धारित थी। आयोग की अध्यक्ष महोदया के सुपौत्र के मुंडन संस्कार पड़ जाने के उपरांत यह परीक्षा स्थगित की जाती है। मुंडन संस्कार संपन्न होने के उपरांत परीक्षा अगली तारीख निर्धारित की जाएगी।"

फर्जी नोटिस यहां देख सकते हैं:



 

आयोग को देना पड़ा स्पष्टीकरण, वायरल नोटिस को फर्जी करार दिया

फर्जी नोटिस वायरल होते ही आयोग में अफरातफरी मच गई, जिसके बाद यूपीईएसएससी ने आधिकारिक रूप से फर्जी नोटिस का खंडन किया। आयोग द्वारा जारी बयान में लिखा गया, "विज्ञापन संख्या-01/2022 प्रशिक्षित स्नातक (टी०जी०टी०) की दिनांक 21 एवं 22 जुलाई को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर एक पूर्णतः फर्जी एवं भ्रामक खबर वायरल की गयी है।"

आयोग ने नोटिस में लिखा कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा आयोग के प्रतीक चिह्न, नाम एवं परीक्षा नियंत्रक के पद नाम का दुरुपयोग कर तैयार एवं वायरल की गई है। आयोग की संबंधित शरारती तत्व के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आयोग का आधिकारिक नोटिस यहां देख सकते हैं:

विज्ञापन

दूसरी ओर आयोग ने 21 और 22 जुलाई को प्रस्तावित टीजीटी परीक्षा के स्थगित होने का कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया। परीक्षा बिना किसी नोटिस के परीक्षा स्थगित कर दी दी जबकि टीजीटी के 3539 पदों पर भर्ती के लिए 8.69 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा का इंतजार था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें