UPCATET Results 2025: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा यूपीसीएटीईटी 2025 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अब आधिकारिक पोर्टल upcatet.net पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से परिणाम देख सकते हैं।
इस प्रवेश परीक्षा के तहत स्नातक, परास्नातक और पीएचडी कोर्सेस के लिए परीक्षाएं 11 और 12 जून 2025 को आयोजित की गई थीं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 मई 2025 तक पूरी की गई थी।
इस दिन से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 07 मई थी, जिसे बढ़ाकर अब 18 मई 2025, शाम 05 बजे तक कर दिया गया है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 मई 2025, शाम 05 बजे तक निर्धारित की गई है। स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 11 जून 2025 को आयोजित हुई, जबकि परास्नातक (Master's), पीएचडी (Ph.D.) एवं MBA कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं 12 जून 2025 को हुई।
यूपीसीएटीईटी 2025 रिजल्ट के बाद अब अगला चरण काउंसलिंग प्रक्रिया (Counselling Process) का होता है, जिसके माध्यम से छात्रों को उनके रैंक और वरीयता के आधार पर कॉलेज और कोर्स अलॉट किए जाते हैं। नीचे पूरी प्रक्रिया क्रमबद्ध रूप में दी गई है:
1. ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन
परिणाम के तुरंत बाद काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की तिथियां जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को upcatet.net पर जाकर काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
2. चॉइस फिलिंग (College/Course Preferences)
रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार अपनी वरीयता के अनुसार कॉलेज और कोर्स का चुनाव करेंगे। चॉइस फिलिंग एक निश्चित समयावधि तक ही उपलब्ध रहेगी।
3. सीट अलॉटमेंट (Seat Allotment)
चॉइस फिलिंग के आधार पर छात्रों को सीट अलॉट की जाएगी। अलॉटमेंट रिजल्ट वेबसाइट पर लॉगिन के जरिए देखा जा सकेगा।
4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस भुगतान
जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें निर्धारित समय में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। यह प्रक्रिया ऑनलाइन या निर्धारित केंद्रों पर हो सकती है।
5. रिपोर्टिंग टू कॉलेज
अंतिम चरण में छात्रों को अलॉटेड कॉलेज में जाकर रिपोर्टिंग करनी होगी और शैक्षणिक सत्र में शामिल होना होगा।
ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले आपआधिकारिक वेबसाइट upcatet.org पर जाएं।
- अब होमपेज पर, UPCATET 2025 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब अपना परिणाम देखें और डाउनलोड कर लें।
- अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।