फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPCATET 2020: उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा 2020 की आवेदन तिथि बढ़ी

Wed, 22 Apr 2020 11:32 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

UPCATET 2020 : उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट) 2020 में आवेदन की अंतिम तारीख 23 अप्रैल, 2020 से बढ़ाकर 15 मई, 2020 कर दी गई है। वर्ष 2020 के लिए यूपी कैटेट परीक्षा का आयोजन चंद्रशेखर आजाद एवं कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। सीएसए के रजिस्ट्रार एचपी सिंह ने बताया कोरोना के तीन मई तक लॉकडाउन है। ऐसे में कई छात्र-छात्राएं आवेदन नहीं कर सके हैं। इसलिए आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


यूपी कैटेट की परीक्षा 14, 15 एवं 16 मई को होना निर्धारित थी, उसे भी निरस्त कर दिया गया है। परीक्षा की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह ने बताया कि छात्र वेबसाइट upcatet.org पर अधिक जानकारी पा सकते हैं।

प्रदेश के चार राज्य कृषि विश्वविद्यालयों में कृषि व कृषि सम्बंधित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट) परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इन चार कृषि विश्विविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में कुल सीटों की संख्या 1708 निर्धारित है। जिनमें से चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर में कुल 510 सीटें, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज में कुल 434 सीटें, बाना कृषि विश्वविद्यालय बांदा में कुल 300 सीटें तथा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज में कुल 434 सीटें हैं।
विज्ञापन


UPCATET की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें... 

ये भी पढ़ें - NEET PG Counselling: 20 अप्रैल से शुरू होगी नीट पीजी और एमडीएस 2020 काउंसलिंग, पूरा शेड्यूल देखे यहां

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 


ये भी पढ़ें - CSJM University: छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी ने टाली कैंपस कोर्स की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें