फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP School Closed: यूपी में कड़ाके की ठंड का कहर! इस जिले में इतने दिन बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल; आदेश जारी

Thu, 09 Jan 2025 09:49 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP School Closed: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सितम अपने चरम पर है। इसी को देखते हुए आगरा के डीएम ने नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी को दो दिन बढ़ाने का आदेश किया है।
विज्ञापन
up school holiday - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP School Closed: उत्तर भारत में इन दिनों शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते कई जिलों में अत्यधिक ठंड और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। इस बर्फीली ठंड और कोहरे के कारण स्कूलों की छुट्टियों का फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहर आगरा में 11 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा लिया गया है, जिन्होंने कहा कि शीतलहर की संभावना को देखते हुए 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

Agra School Closed: 11 जनवरी तक आगरा के स्कूल बंद

आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने शीतकालीन अवकाश से संबंधित निर्देश जारी किए हैं। जिसके अनुसार, सभी प्रकार के बोर्ड के स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहेंगे। स्कूल प्रबंधन को ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने की अनुमति दी गई है। साथ ही, किसी भी प्रकार की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अगर स्कूल खुले पाए जाते हैं, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यहां देखें आदेश

विज्ञापन

 
विज्ञापन

Lucknow school closed: लखनऊ में स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कड़ाके की ठंड के कारण कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और पब्लिक स्कूल 14 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इन स्कूलों के छात्र अब सुबह 10 बजे से 3 बजे तक पढ़ाई करेंगे।

अन्य जिलों में भी 14 तक स्कूल बंद

लखीमपुर खीरी और फर्रुखाबाद जैसे अन्य जिलों में भी ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। लखीमपुर खीरी में सभी कक्षाएं 14 जनवरी तक स्थगित रहेंगी। इसके अलावा, अंबेडकर नगर और अन्य जिलों में भी सर्दी के कारण छुट्टियां घोषित की गई हैं।  बता दें कि इससे पहले बेसिक स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां पहले ही घोषित की जा चुकी है। प्रदेश के बेसिक स्कूल 14 जनवरी तक बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें