कौन कर सकता है आवेदन?
- कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 31 मार्च, 2025 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसका मतलब है कि उसका जन्म 1 अप्रैल, 2013 और 31 मार्च, 2015 के बीच हुआ होना चाहिए। सभी सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
- कक्षा 9 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 31 मार्च, 2025 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानी उसका जन्म 1 अप्रैल, 2010 और 31 मार्च, 2012 के बीच हुआ होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए लड़कियों को छठी कक्षा में ही प्रवेश मिलेगा। नौवीं कक्षा में सिर्फ सीटें उपलब्ध होने पर ही लड़कियों को एडमिशन दिया जाएगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 800 रुपये है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 650 रुपये है।