फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP School Closed: यूपी में इस तारीख को बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, घोषित हुआ सार्वजनिक अवकाश; जानिए वजह

Sun, 28 Sep 2025 06:05 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP School Closed: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके चलते प्रदेश-भर के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Frepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP School Closed on October 7: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 अक्तूबर 2025 को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस अवकाश का कारण महर्षि वाल्मीकि जयंती है। मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर पर इस दिन को विशेष महत्व देने के लिए राजकीय छुट्टी की घोषणा की।

विज्ञापन


इस निर्णय के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल और कॉलेज इस दिन बंद रहेंगे। अभिभावकों और छात्रों से अनुरोध किया गया है कि वे इस दिन की छुट्टी की पुष्टि के लिए अपने-अपने विद्यालय से संपर्क करें।

पहले भी होता था अवकाश

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने लंबे समय से महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की थी। समाज के पदाधिकारियों द्वारा सरकार को ज्ञापन सौंपा गया था। वाल्मीकि समाज के अनुसार, पहले इस दिन सरकारी अवकाश होता था, लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। अब 2025 से यह परंपरा पुनः शुरू हो रही है और वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश लागू होगा।

दशहरा की छुट्टियां

इसके अलावा, दशहरा के अवसर पर भी उत्तर प्रदेश के स्कूल 1 और 2 अक्तूबर को बंद रहेंगे। कुछ जिलों में दुर्गा अष्टमी के दिन भी स्कूल बंद रहेंगे। इसलिए अभिभावकों और छात्रों से अपील है कि वे छुट्टियों की सही जानकारी के लिए अपने विद्यालय से संपर्क करना न भूलें।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और सार्वजनिक हित के लिए साझा की गई है। पाठकों को सुझाव दिया जाता है कि वे सटीक एवं ताजा अपडेट के लिए संबंधित स्कूल, शिक्षा विभाग अथवा राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट/सूचना स्रोत से पुष्टि करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें