किस वर्ग के कितने छात्रों को मिलेगा लाभ?
इस चरण में अलग-अलग वर्गों के छात्रों के खातों में भेजी जाने वाली राशि इस प्रकार है:
| वर्ग |
छात्रों की संख्या |
राशि |
| सामान्य वर्ग |
38,084 |
11.43 करोड़ रुपये |
| अन्य पिछड़ा वर्ग |
2,23,615 |
60.01 करोड़ रुपये |
| अनुसूचित जाति |
1,59,959 |
64.54 करोड़ रुपये |
| अल्पसंख्यक वर्ग |
38,901 |
12.06 करोड़ रुपये |
इसमें सबसे ज्यादा लाभ अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को मिलेगा। इस वर्ग के 2,23,615 छात्रों के खातों में 60.01 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे।
कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति?
छात्रों को उनकी श्रेणी और पात्रता के अनुसार अलग-अलग राशि मिलेगी। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक छात्रवृत्ति की रकम 2,250 रुपये से 14,000 रुपये तक हो सकती है।
लखनऊ में होगा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 अक्तूबर 2026 को लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण के पहले चरण की शुरुआत करेंगे। इसके बाद पात्र छात्रों के खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
छात्रवृत्ति खाते में आई या नहीं, कैसे चेक करें?
छात्र यूपी छात्रवृत्ति पोर्टल के जरिए अपने आवेदन और छात्रवृत्ति का स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए ये कदम अपनाएं:
- यूपी छात्रवृत्ति पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर स्टेटस या छात्र विकल्प पर क्लिक करें।
- 2025-26 सत्र आवेदन की स्थिति वाले विकल्प पर जाएं।
- अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- कैप्चा भरकर सर्च पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर छात्रवृत्ति का स्टेटस दिखाई देगा।
पीएफएमएस से भुगतान की स्थिति कैसे देखें?
बैंक खाते में भुगतान हुआ है या नहीं, यह पीएफएमएस के जरिए भी देखा जा सकता है।
इसके लिए:
- पीएफएमएस की वेबसाइट पर जाएं।
- भुगतान की जानकारी यानी Know Your Payment विकल्प पर क्लिक करें।
- बैंक का नाम और खाता संख्या दर्ज करें।
- दोबारा खाता संख्या दर्ज कर पुष्टि करें।
- कैप्चा भरें और एसएमएस पर ओटीपी भेजने वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद भुगतान की स्थिति स्क्रीन पर देखी जा सकती है।