फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP RTE Admission 2025: यूपी में आरटीई के तहत पूर्व प्राथमिक, कक्षा-1 में मिलेगा प्रवेश; इस दिन शुरू होगा आवदेन

Thu, 28 Nov 2024 09:20 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP RTE Admission 2025: यूपी में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें अलाभित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं। इनपर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।
 
विज्ञापन
UP RTE Admission 2025 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP RTE Admission 2025: उत्तर प्रदेश राज्य में अलाभित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए कक्षा 1 और पूर्व प्राथमिक कक्षा में 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश अनिवार्य किया गया है। यह प्रवेश प्रत्येक वर्ष शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गैर-सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रदान किया जाता है। इस वर्ष एडमिशन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2024 से शुरू होने जा रही है। इस वर्ग से संबंधित माता-पिता निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर अपने बच्चों को प्रवेश दिलवा सकते हैं।  

विज्ञापन

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

एडमिशन प्रक्रिया के दौरान माता-पिता को कुछ जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, जिनमें आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र शामिल हैं। यदि आपके पास इनमें से कोई दस्तावेज़ नहीं है, तो कृपया इसे जल्द से जल्द तैयार करवा लें।  

प्रवेश प्राप्त करने की प्रक्रिया

प्रवेश के लिए सबसे पहले अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा इन आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा और लॉक किया जाएगा। सत्यापन के बाद, लॉटरी निकाली जाएगी, और जिस भी बच्चे का नाम लॉटरी में होगा, उसे प्रवेश दिया जाएगा।  
विज्ञापन

एडमिशन प्रक्रिया के चार चरण

उत्तर प्रदेश आरटीई एडमिशन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। प्रत्येक चरण की महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित हैं:
 
राउंड आवेदन की तिथियां सत्यापन और लॉक करने की तिथि लॉटरी निकालने की तिथि आवंटन सूची जारी करने की तिथि
राउंड 1 1 दिसंबर - 19 दिसंबर 2024 20 से 23 दिसंबर 2024 24 दिसंबर 2024 27 दिसंबर 2024
राउंड 2 1 जनवरी - 19 जनवरी 2025 20 से 23 जनवरी 2025 24 जनवरी 2025 27 जनवरी 2025
राउंड 3 1 फरवरी - 19 फरवरी 2025 20 से 23 फरवरी 2025 24 फरवरी 2025 27 फरवरी 2025
राउंड 4 1 मार्च - 19 मार्च 2025 20 से 23 मार्च 2025 24 मार्च 2025 27 मार्च 2025
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें