फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी के निजी विश्वविद्यालय पर बीएससी कृषि की फर्जी डिग्री देने का आरोप, चांसलर समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Wed, 19 Mar 2025 05:44 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद स्थित एक निजी विश्वविद्यालय पर बीएससी कृषि की फर्जी डिग्री जारी करने का आरोप लगा है। इस मामले में बुलंदशहर निवासी दीपांशु गिरी की शिकायत पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
यूपी के निजी विश्वविद्यालय पर फर्जी डिग्री देने का आरोप - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP: शिकोहाबाद स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी मार्कशीट जारी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बुलंदशहर निवासी दीपांशु गिरी ने 18 मार्च को शिकोहाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसने और उसके पांच साथियों ने जेएस यूनिवर्सिटी से बीएससी एग्रीकल्चर के कई सेमेस्टर पास किए हैं। हालांकि, उन्हें संदेह हुआ कि उनकी मार्कशीट फर्जी हो सकती है। इस मामले में जांच जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

उन्होंने बताया कि जब छात्र मंगलवार को अपनी मार्कशीट की प्रामाणिकता की जांच के लिए विश्वविद्यालय पहुंचे तो उन्हें पहले तो विश्वविद्यालय के गेट पर ही रोक दिया गया।

हालांकि, जब छात्र किसी तरह अंदर घुसने में कामयाब हो गए, तो कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कथित तौर पर उनके सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया और फिर भाग जाने से पहले विभाग को बंद कर दिया। शिकायत के अनुसार, धोखाधड़ी का संदेह होने पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरि की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि शिकायत में नामजद आरोपियों में जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुकेश यादव, निदेशक गौरव यादव, अधिकारी पीएस यादव, कृषि विभागाध्यक्ष उमेश मिश्रा और रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय के आसपास यह कोई पहला विवाद नहीं है।
 

फर्जी डिग्री घोटाले में दिल्ली एयरपोर्ट से हुई गिरफ्तारी

हाल ही में, राजस्थान के जयपुर से एक विशेष अभियान समूह (SOG) की टीम ने फर्जी डिग्री और मार्कशीट जारी करने के मामले में जेएस विश्वविद्यालय में छापा मारा था। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान उन्होंने रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा और एक कथित बिचौलिए अजय भारद्वाज को गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने बताया, "पूछताछ के आधार पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुकेश यादव को बाद में दिल्ली हवाई अड्डे पर कथित तौर पर भागने का प्रयास करते समय गिरफ्तार कर लिया गया।"

विज्ञापन


एएसपी भदौरिया ने आगे कहा कि फिरोजाबाद पुलिस मामले के संबंध में जयपुर अधिकारियों के संपर्क में है और आगे की जांच जारी है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें