परीक्षा पैटर्न
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (Multiple Choice Questions) होंगे, जिनमें चार विकल्प दिए जाएंगे और केवल एक उत्तर सही होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे और कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।
परीक्षा संपन्न होने के बाद मुख्य काउंसलिंग प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी, जबकि विशेष काउंसलिंग का आयोजन चौथे चरण में किया जाएगा। यह परीक्षा पॉलिटेक्निक और औद्योगिक सुरक्षा जैसे कोर्सों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।