फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2018 परीक्षा की तिथि आई सामने, इस दिन जाना होगा सेंटर

Sat, 29 Dec 2018 03:13 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 27 और 28 जनवरी, 2019 को आयोजित होने वाली है।आपको बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा उम्मीदवारों की भर्ती के लिए रिजर्व सिटीजन पुलिस और आरक्षित क्षेत्रीय सशस्त्र कांस्टेबल के पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


49568 रिक्तियों की घोषणा की गई है, जिनमें से 31360 रिजर्व सिटीजन पुलिस के लिए हैं, जबकि 18208 रिक्तियां आरक्षित क्षेत्रीय सशस्त्र कॉन्स्टेबुलरी के लिए हैं।आपको बता दें कि परीक्षा पैटर्न के अनुसार, लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, न्यूमेरिकल और मेंटल एबिलिटी और मेंटल एप्टीट्यूड, I.Q और रीजनिंग एबिलिटी के प्रश्न होंगे।

परीक्षण में कुल 300 अंक हैं। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। जो लोग दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण को उत्तीर्ण करेंगे उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें