फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्रों को मिलेगी राहत, साढ़े तीन घंटे मिलेगा समय

Mon, 24 Dec 2018 05:27 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
Board exam
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के दौरान इसबार छात्रों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। छात्रों को उत्तर पुस्तिका लिखने के दौरान रोल नंबर और नाम लिखने के लिए ये समय दिया जा रहा है। इस आदेश के बाद से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा साढ़े तीन घंटे की होगी। सुबह नौ बजे शुरू होकर दोपहर 12.30 बजे खत्म होगी।  जबकि दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई के पहले हफ्ते में जारी होंगे। दसवीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक होगी, जबकि बारहवीं की परीक्षा 2 से 29 मार्च तक चलेगी।  
विज्ञापन


अभी तक छात्रों को रोल नंबर लिखने के लिए पांच मिनट का समय दिया जाता था लेकिन इस बार छात्रों को नाम व रोल नंबर लिखने के लिए 20 मिनट का समय दिया जा रहा है। इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं)  बोर्ड परीक्षा के सिस्टम में बदलाव की तैयारी में जुटा है। अफसरों का कहना है कि इस बार परीक्षा के दौरान कई तरह के बदलाव किए जाने की योजना है, इसलिए उत्तरपुस्तिका वितरण और प्रश्नपत्र बांटने के बीच 20 मिनट का अतंराल भी रखा गया है। 

माशिमं बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरू हो रही है। एक मार्च को दसवीं की वहीं दो मार्च से बारहवीं की परीक्षा शुरू होगी। इस बार बदले समय के साथ परीक्षा होगी। जिसके मुताबिक सुबह 9 बजे छात्रों को निर्धारित जगह पर बैठना होगा, पांच मिनट सेटल होने के बाद उन्हें  9 बजकर 5 मिनट पर उत्तर पुस्तिका बांटी जाएगी। इसके करीब 20 मिनट बाद यानी 9.25 पर प्रश्नपत्र  बांटा जाएगा। छात्र साढ़े नौ बजे से उत्तर लिखना शुरू कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 
इसबार बोर्ड अतिरिक्त समय दिए जाने के अलावा डीएल.एड की परीक्षा की तर्ज पर ओएमआर युक्त उत्तर पुस्तिका का उपयोग करेगा। अधिकारियों ने बताया कि चूंकि उत्तर पुस्तिका में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं इसलिए छात्रों को नए आंसरशीट भरने के लिए अतिरिक्त समय दिया जा रहा है।  

बता दें कि ओएमआर शीट में में नाम, रौल नंबर, विषय लिखने के बाद गोलाकार खाली जगह दी जाती है जिसे विशेष पैंसिंल की मदद से भरा जाता है। चूंकि गोलाकार को भरने में समय लगता है इसलिए छात्रों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है।

दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में प्राइवेट शामिल होने वाले छात्र विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। माशिमं के अधिकारियों ने बताया कि मार्च के आखिरी सप्ताह में उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन का काम शुरू हो जाएगा, नतीजे मई के पहले सप्ताह तक जारी करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें