फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पीईटी 2026: आ गई तारीख, अगले महीने होगी उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, नोट कर लें शेड्यूल

Wed, 09 Sep 2026 07:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP PET 2026 Exam Date: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी सूचना है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा तीन दिनों तक दो पालियों में आयोजित होगी। जानें परीक्षा कब होगी...
 
विज्ञापन
UP PET 2026 Exam Date - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC PET 2026 Exam Date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 की लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आयोग की ओर से 9 सितंबर 2026 को जारी आवश्यक सूचना के अनुसार पीईटी 2026 की लिखित परीक्षा 23, 24 और 25 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी।

विज्ञापन

किस पाली में कितने बजे होगी परीक्षा?

आयोग के अनुसार परीक्षा तीनों दिनों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
 
पाली परीक्षा का समय
पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

कब जारी होगा प्रवेश पत्र?

आयोग ने बताया है कि परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जाने के संबंध में अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से अलग से यथासमय सूचित किया जाएगा। यानी अभी आयोग ने प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं की है।

अभ्यर्थी प्रवेश पत्र से जुड़ी सूचना के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उसमें परीक्षा केंद्र, पाली और अभ्यर्थी से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी।

क्या है यूपी पेट परीक्षा?

  • उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) राज्य के सरकारी विभागों में ग्रुप-सी (Group C) के पदों पर भर्ती के लिए एक अनिवार्य प्रारंभिक स्क्रीनिंग टेस्ट है।
  • इस परीक्षा में प्राप्त नॉर्मलाइज्ड स्कोर/पर्सेंटाइल के आधार पर ही अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों की मुख्य भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम क्या है

  • प्रश्न और अंक: परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं, जिनका कुल योग 100 अंक होता है।
  • समय अवधि: उत्तर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाता है।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/4 (0.25) अंक काट लिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें