बता दें कि पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा का परिणाम सात सितंबर को जारी किया गया था, जिसमें इंटरव्यू के लिए 2029 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। 16 सितंबर से एक अक्तूबर तक साक्षात्कार कराया गया। इसमें 58 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अंतिम परिणाम में पीसीएस के 27 प्रकार के 676 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।इस परीक्षा में अमित शुक्ला ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
सूत्रों से पता चला कि इंटरव्यू में वैसे तो बहुत से प्रश्न पूछे गए पर एक प्रष्न पर अमित अटक गए वो था, जीरो रोड को जीरो रोड क्यों कहते हैं? उन्होंने सीधे उत्तर में सॉरी बोल दिया। मतलब उन्हें इसका उत्तर नहीं पता।
यहां हम आपको इस प्रश्न का उत्तर बता रहे हैं-
ये भी पढ़ें- विज्ञापन करता है आकर्षित? इन स्टेप्स को फॉलो कर बन सकते हैं हिस्सा
जीरो रोड को जीरो रोड क्यों कहते हैं?
82.5 ई रेखांश इलाहाबाद में जीरो रोड के बीच से पार करता है और इसलिए इसे जीरो रोड कहा जाता है। भारतीय स्टैंडर्ड टाइम इसी रेखा पर आधारित है। जीरो रोड के नाम के पीछे एक और वजह भी है कि अंग्रेजों के समय में प्रयागराज से ही दूरी तय की जाती थी अर्थात प्रयागराज को केंद्र मानकर उससे किमीं का अनुमान लगाया जाता था। जैसे प्रयागराज से लखनऊ 200 किमी.।