फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEET UG: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग मॉप-अप राउंड का परिणाम आज होगा जारी, ऐसे करना होगा चेक

Thu, 15 Dec 2022 10:21 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP NEET UG: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय आज यानी 15 दिसंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अंडर ग्रेजुएट काउंसलिंग मॉप-अप राउंड का परिणाम घोषित करेगा। 
 
विज्ञापन
UP NEET UG Counselling, यूपी नीट काउंसलिंग, - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP NEET UG: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET, UP) आज यानी 15 दिसंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अंडर ग्रेजुएट (UP NEET UG 2022) काउंसलिंग मॉप-अप राउंड का परिणाम घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने च्वॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि से पहले अपना पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम जमा कर दिया है, वे UP NEET UG 2022 काउंसलिंग मॉप-अप राउंड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन

वरीयता सूची हो चुकी है जारी

इससे पहले उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय ने यूपी नीट यूजी के तहत दाखिलों के लिए वरीयता सूची जारी की थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक सूची नहीं देखी है, वे आधिकारिक वेबसाइट- upneet.gov.in के माध्यम से मेरिट सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश नीट मॉप-अप राउंड वरीयता सूची में कुल 2,499 उम्मीदवार हैं। सूची में राज्य योग्यता, रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, यूपी श्रेणी, यूपी उप-श्रेणी, नीट अंक और नीट रैंक शामिल हैं।  

च्वॉइस फिलिंग विडों

उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET UP) ने च्वॉइस फिलिंग विंडो बुधवार, 10 दिसंबर को खोली थी और उम्मीदवार 13 दिसंबर, 2022 तक अपनी पसंद भर सकते थे। यूपी नीट यूजी काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम 15 दिसंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के नाम आवंटन सूची में हैं, वे हैं 16 दिसंबर, 2022 से 19 दिसंबर, 2022 तक आवंटन पत्र डाउनलोड करना आवश्यक है।
विज्ञापन

UP NEET UG ऐसे डाउनलोड करें परिणाम

  • सबसे पहले यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'यूपी नीट यूजी मॉप-अप राउंड रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, नीट 2022 रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • यूपी नीट यूजी 2022 मॉप-अप परिणाम प्रदर्शित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें