CBSE CTET परीक्षा केंद्र के बारे में अहम सूचना
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनकी पसंद का परीक्षा शहर पहले आओ पर आवंटित किया जाएगा। परीक्षा के शहर में क्षमता की उपलब्धता के अनुसार ही पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जाते हैं। यदि किसी विशेष शहर की कुल क्षमता आवेदन प्रक्रिया के पूरा होने या परीक्षा शुल्क का भुगतान करने या पोर्टल पर लेन-देन के अद्यतन करने के दौरान भरी हुई है, तो उम्मीदवार को या तो परीक्षा के किसी अन्य शहर का चयन करने या लेनदेन को रद्द करने का विकल्प दिया जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार लेन-देन रद्द करता है, तो भुगतान की विधि के अनुसार उसके खाते में पूरी फीस वापस कर दी जाएगी और सीटेट की इस परीक्षा के लिए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षा शहर बदलने का अनुरोध किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
CBSE CTET परीक्षा पैटर्न एवं अंक योजना
सीटेट के दो पेपर होंगे। पेपर-1 उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। जबकि पेपर-2 उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा छठवीं से आठवीं के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। CTET में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिनमें से चार विकल्प होंगे। इनमें सही उत्तर के लिए एक विकल्प उपयुक्त होगा। प्रत्येक पर सही उत्तर एक अंक मिलेगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।