फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-2 की मेरिट जारी, 22 सितंबर से शुरू होगी रिपोर्टिंग, 25 तक करना होगा ये काम

Mon, 21 Sep 2026 03:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP NEET UG Counselling 2026: यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड-2 की मेरिट लिस्ट 21 सितंबर को जारी हो गई है। उम्मीदवार upneet.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सीट पाने वाले छात्रों को 22 से 25 सितंबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP NEET UG Counselling 2026: उत्तर प्रदेश में नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड-2 में शामिल उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME), उत्तर प्रदेश ने 21 सितंबर 2026 को राउंड-2 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने यूपी नीट यूजी राउंड-2 काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

राउंड-2 के लिए च्वाइस फिलिंग और लॉक करने की प्रक्रिया 17 से 19 सितंबर 2026 तक चली थी। अब सीट आवंटित होने वाले उम्मीदवारों को तय समय के भीतर संबंधित कॉलेज में पहुंचकर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन

कब क्या हुआ? देखें जरूरी तारीखें

प्रक्रिया तारीख
राउंड-2 च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग 17 से 19 सितंबर 2026
राउंड-2 सीट आवंटन परिणाम 21 सितंबर 2026
आवंटन पत्र और कॉलेज में रिपोर्टिंग 22 से 25 सितंबर 2026

मेरिट लिस्ट में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

यूपी नीट यूजी राउंड-2 की मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी गई हैं। इसमें ये विवरण शामिल हैं:
  • रोल नंबर
  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • यूपी श्रेणी
  • यूपी उप-श्रेणी
  • नीट अंक
  • नीट रैंक

उम्मीदवार मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, रोल नंबर, नीट अंक और रैंक ध्यान से जांच लें।

सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?

  • राउंड-2 काउंसलिंग में जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें अब अपने आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
  • कॉलेज में प्रवेश से जुड़ी आगे की प्रक्रिया तय समय के भीतर पूरी करनी होगी।
  • कॉलेज में रिपोर्टिंग 22 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक होगी। 
  • उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग के समय जरूरी दस्तावेज अपने साथ लेकर जाने होंगे।
  • इसलिए सीट आवंटन के बाद उम्मीदवारों को आवंटन पत्र और प्रवेश से जुड़े निर्देश ध्यान से पढ़ लेने चाहिए।
विज्ञापन

मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UP STATE MERIT LIST OF NEET-UG 2026 MBBS/BDS SECOND ROUND” लिंक पर क्लिक करें।
  • राउंड-2 की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • मेरिट लिस्ट में अपना नाम और अन्य विवरण जांचें।
  • इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें