पहली बार आंसर की के साथ मिलेगी रिस्पॉन्स शीट
नीट पीजी 2026 के सूचना बुलेटिन के अनुसार, इस बार एनबीईएमएस पहली बार उम्मीदवारों की रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं के साथ आंसर की जारी करेगा।
आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद उम्मीदवार देख सकेंगे कि परीक्षा में उन्होंने किस सवाल के लिए कौन सा उत्तर चुना था। इसके साथ ही उन्हें सवाल की आईडी और सही उत्तर की जानकारी भी मिलेगी।
आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा?
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने रिकॉर्ड किए गए जवाबों को आधिकारिक उत्तरों से मिलाने का मौका मिलेगा। यदि एनबीईएमएस की ओर से आपत्ति दर्ज करने की सुविधा दी जाती है, तो उम्मीदवार तय समय के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
इसलिए उम्मीदवारों को आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक नोटिस को ध्यान से पढ़ना चाहिए और आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख जरूर देखनी चाहिए।
कहां मिलेगी नीट पीजी आंसर की?
आंसर की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद इन्हें एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट और तय परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आंसर की जारी होने के बाद अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर लें। इसके बाद अपने रिकॉर्ड किए गए जवाबों को आधिकारिक उत्तरों से मिलाकर देखें।