फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल बदला, अब 29 अक्तूबर को आएगा सीट आवंटन

Sat, 25 Oct 2025 03:00 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग की नई तारीखें जारी की गईं। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट अब 29 अक्तूबर को घोषित होगा। राउंड 3 में कुल 962 सीटें हैं और 34,556 उम्मीदवार पात्र हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP NEET UG Counselling 2025: उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग (DME UP) ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग की तारीखों में एक बार फिर बदलाव किया है। अब राज्य की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 29 अक्तूबर 2025 को जारी की जाएगी। पहले यह 27 अक्तूबर को जारी होने वाली थी।

विज्ञापन


यह बदलाव एमसीसी (Medical Counselling Committee) द्वारा नीट यूजी अखिल भारतीय कोटा (AIQ) काउंसलिंग की संशोधित तिथियों के अनुसार किया गया है।

सीट मैट्रिक्स और पात्र उम्मीदवार

संशोधित नीट यूजी सीट मैट्रिक्स 2025 के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कुल 962 सीटें राउंड 3 में उपलब्ध हैं -
  • UR (सामान्य) श्रेणी: 821 सीटें
  • OBC: 39 सीटें
  • SC: 78 सीटें
  • ST: 12 सीटें
  • EWS: 12 सीटें

कुल 34,556 उम्मीदवार यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए पात्र घोषित किए गए हैं। विभाग ने कहा, “केवल वही उम्मीदवार चॉइस फिलिंग के लिए पात्र होंगे जिन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा किया है, जिनके दस्तावेज ऑनलाइन सत्यापित हुए हैं और जिन्होंने सिक्योरिटी अमाउंट जमा किया है।”
विज्ञापन

संशोधित शेड्यूल

प्रक्रिया नई तिथि
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 17 से 27 अक्तूबर (सुबह 11 बजे तक)
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 29 अक्तूबर
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक
डाउनलोड लिंक पुन: खुलना 3 से 5 नवंबर तक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें