उम्मीदवारों को 19 अगस्त, 2023 से पहले सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान करना होगा। दूसरे राउंड की मेरिट सूची 19 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी, और चयन 21 अगस्त से शुरू होगा। सीट आवंटन के दूसरे दौर के परिणाम 25 या 26 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 28 अगस्त से 02 सितंबर, 2023 के बीच संस्थानों को रिपोर्ट करना होगा। अगला सत्र 01 सितंबर, 2023 से शुरू होगा।
जिन उम्मीदवारों ने पहले दौर के लिए पंजीकरण कराया था, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। जिन लोगों ने पंजीकरण नहीं कराया, उन्हें दूसरे राउंड में आवेदन करने के लिए 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा। साथ ही, जिन उम्मीदवारों के दस्तावेज पहले ही सत्यापित हो चुके हैं, उन्हें दोबारा सत्यापन कराने की आवश्यकता नहीं है।