फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEET UG Counselling: यूपी नीट यूजी के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, इस तारीख से करें पंजीकरण

Wed, 09 Aug 2023 12:36 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP NEET UG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश ने नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के दूसरे दौर के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP NEET UG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGMET) उत्तर प्रदेश ने राज्य में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) यूजी काउंसलिंग 2023 के दूसरे दौर के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2023 राउंड 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 16 अगस्त, 2023 से शुरू होगी। जो उम्मीदवार पंजीकरण करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

 

उम्मीदवारों को 19 अगस्त, 2023 से पहले सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान करना होगा। दूसरे राउंड की मेरिट सूची 19 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी, और चयन 21 अगस्त से शुरू होगा। सीट आवंटन के दूसरे दौर के परिणाम 25 या 26 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 28 अगस्त से 02 सितंबर, 2023 के बीच संस्थानों को रिपोर्ट करना होगा। अगला सत्र 01 सितंबर, 2023 से शुरू होगा।

जिन उम्मीदवारों ने पहले दौर के लिए पंजीकरण कराया था, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। जिन लोगों ने पंजीकरण नहीं कराया, उन्हें दूसरे राउंड में आवेदन करने के लिए 2,000 रुपये का भुगतान करना होगा। साथ ही, जिन उम्मीदवारों के दस्तावेज पहले ही सत्यापित हो चुके हैं, उन्हें दोबारा सत्यापन कराने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

UP NEET UG counselling 2023 ऐसे करें पंजीकरण

  • यूपी नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in और dgme.up.gov.in पर जाएं।

  • पंजीकृत होने के लिए परामर्श पंजीकरण फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।

  • लॉगिन करें और दस्तावेज अपलोड करें।

  • NEET UG काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट करें।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें