सीट डाउनलोड और रिपोर्टिंग तिथियां
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के अनुसार उम्मीदवार 25 से 27 सितंबर 2025 के बीच सीट अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकते हैं। आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करने की तिथि 29, 30 सितंबर और 3 अक्तूबर 2025 है।
राउंड-2 पंजीकरण तिथि
यूपी नीट यूजी राउंड-2 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2025 तक बढ़ाई गई थी। डीजीएमई ने 11 सितंबर 2025 को आवेदन खोले थे और कहा था कि अलॉटमेंट अल्लाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अधीन होगा।
आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को नीचे दिए गए दस्तावेज मूल और स्वयं सत्यापित फोटोकॉपी के रूप में लाने होंगे:
- अलॉटमेंट लेटर की कॉपी
- NEET UG 2025 एडमिट कार्ड
- NEET UG 2025 स्कोरकार्ड
- कक्षा 10 के मार्कशीट और प्रमाणपत्र
- कक्षा 12 के मार्कशीट और प्रमाणपत्र
- डॉमिसाइल सर्टिफिकेट (UP सरकार द्वारा निर्दिष्ट फॉर्मेट, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी)
- आरक्षण प्रमाणपत्र (UP सरकार द्वारा निर्दिष्ट फॉर्मेट, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी)
- पहचान प्रमाण की फोटोकॉपी (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट में से कोई एक)
UP NEET UG Round 2: रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
- "Round 2 Allotment Result" लिंक पर क्लिक करें।
- कोर्स, रोल नंबर और NEET एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करके भविष्य में रिपोर्टिंग और प्रवेश के लिए सुरक्षित रखें।