फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEET PG 2022: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग मॉप-अप राउंड का कार्यक्रम जारी, यहां जानें कब-क्या होगा?

Wed, 30 Nov 2022 06:33 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP NEET PG Counselling 2022: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश (DMET, UP) ने यूपी नीट पीजी 2022 मॉप-अप राउंड की ऑफलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP NEET PG Counselling 2022: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश (DMET, UP) ने यूपी नीट पीजी 2022 मॉप-अप राउंड की ऑफलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यूपी नीट पीजी मॉप-अप राउंड काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, एमडी, एमएस, डिप्लोमा, डीएनबी और एमडीएस कार्यक्रमों के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की अपेक्षित तिथि 30 नवंबर है। डीजीएमई उत्तर प्रदेश एक दिसंबर, 2022 को दोपहर दो बजे तक सरकारी मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों में डीएनबी और एमडीएस कार्यक्रमों के लिए मॉप-अप राउंड की सीट आवंटन सूची जारी करेगा।

विज्ञापन

UP NEET PG 2022: प्राइवेट कॉलेजों के लिए दो तारीख को होगा आवंटन

एमडी, एमएस और डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए यूपी नीट पीजी मॉप-अप राउंड अलॉटमेंट लिस्ट एक दिसंबर को शाम चार बजे जारी की जाएगी। निजी मेडिकल/ डेंटल कॉलेजों में एमडी, एमएस और एमडीएस कोर्स के लिए आवंटन तिथि दो दिसंबर, 2022 को सुबह 11 बजे है। डीजीएमई, उत्तर प्रदेश विस्तारित मॉप-अप राउंड के लिए अलग से पंजीकरण विंडो नहीं खोलेगा। जिन उम्मीदवारों ने मॉप-अप राउंड में पंजीकरण कराया है, वे विस्तारित मॉप-अप राउंड के लिए पात्र होंगे।

 

UP NEET PG मॉप-अप राउंड के लिए पात्रता मानदंड

यूपी नीट पीजी 2022 काउंसलिंग के पहले, दूसरे और मॉप-अप राउंड के माध्यम से आवंटित सीट/ या पहले एडमिशन ले चुके/ अथवा सीट छोड़ने वाले उम्मीदवार विस्तारित मॉप-अप राउंड के लिए पात्र नहीं होंगे। वहीं, नीट पीजी 2022 के माध्यम से एआईक्यू या अन्य राज्य काउंसलिंग के माध्यम से भारत के किसी भी मेडिकल / डेंटल कॉलेज में भर्ती हुए उम्मीदवार राज्य के विस्तारित मॉप-अप राउंड के लिए पात्र नहीं हैं।

 

विज्ञापन

UP NEET PG 2022: क्लिनिकल सीटों के लिए 20 लाख रुपये होंगे जमा

जिन उम्मीदवारों को निजी मेडिकल कॉलेज आवंटित किए गए हैं, उन्हें प्रवेश के समय क्लिनिकल सीटों के लिए 20 लाख रुपये, पैथोलॉजी सीटों के लिए पांच लाख रुपये और निजी डेंटल कॉलेजों के लिए दो लाख रुपये का सीटीएस डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा। प्रवेश के समय लखनऊ में देय महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश के पक्ष में सीटीएस डिमांड ड्राफ्ट जमा करना आवश्यक है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें