उत्तर प्रदेश नीट दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपी मेडिकल एजुकेशन निदेशालय काउंसलिंग के बाद 16 जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी करेगा। जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 17 से 21 जुलाई तक होगी। वेरिफिकेशन के बाद परीक्षार्थियों को विकल्प भरना होगा, साथ ही सीट भी लॉक करनी होगी। अगर परीक्षार्थी सीट लॉक नहीं कर पाते हैं तो वो एलॉटमेंट की प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। इसका रिजल्ट 26-27 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
पहले राउंड के लिए जिन परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। यही नहीं अगर परीक्षार्थी ने पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन फीस जमा नहीं की थी तब भी दूसरे राउंड में भाग ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें दूसरे राउंड से पहले फीस जमा करनी होगी।
परीक्षार्थियों को इसके लिए अपने डॉक्यूमेंट्स वैरीफाई करवाना होगा हालांकि जिन परीक्षार्थियों ने अपने डॉक्यूमेंट्स वैरीफाई करवा लिया है उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। पिछले सत्र में जिन परीक्षार्थियों ने बीडीएस / बीएएमएस / बीएचएमएस / बीयूएमएस कोर्स में एडमिशन लिया था, उन्हें अपने कॉलेज से एनओसी यानी 'नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट' लेकर जमा करवाना अनिवार्य है।