यूपी जेईई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा जून में होगी आयोजित
यूपी जेईई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 06 से 10 जून तक आयोजित की जानी है। जो आवेदक अंतिम तिथि से पहले यूपी पॉलिटेक्निक फॉर्म 2022 भरेंगे, वे 29 - 30 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया के समापन के बाद, परीक्षा प्राधिकरण जेईईसीयूपी 2022 आवेदन पत्र सुधार सुविधा शुरू करेगा।आवेदक 07 मई से 12 मई तक सुधार कर सकेंगे।
UPJEE 2022 परीक्षा का पेपर पैटर्न
यूपी जेईई में एक पेपर होगा, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि कुल तीन घंटे की होगी। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए चार अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तरों के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। अधिसूचना में जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा के सफल समापन के बाद आंसर की 13 जून, 2022 को जारी की जाएगी।
जबकि परिणाम 17 जून, 2022 को घोषित किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया 20 जून से 15 अगस्त के बीच की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी के लिए और अच्छे अंक के साथ परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए यूपी पॉलिटेक्निक के सैंपल पेपर के आधार पर प्रैक्टिस कर सकते हैं।