फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में भरे जाएंगे प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के 518 पद; योगी सरकार ने दी मंजूरी

Sat, 30 Aug 2025 08:29 PM IST
आकाश कुमार लखनऊ, अमर उजाला

सार

Uttar Pradesh: यूपी में प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के 518 को भरने की प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने इस भर्ती को स्वीकृति दे दी है। ये पद गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद और मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर में भरे जाएंगे।
 
विज्ञापन
CM Yogi - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद एवं मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर में कुल 518 अस्थायी शैक्षिक पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की है। ये रिक्तियां गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद और मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर में भरे जाएंगे।

विज्ञापन

Professor Vacancy Details: किस विश्वविद्यालय में भरे जाएंगे कितने पद?

गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 273 पद तो वहीं मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 245 पद सृजित किए गए हैं। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
 
गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद
प्रोफेसर 39
एसोसिएट प्रोफेसर 78
असिस्टेंट प्रोफेसर 156
कुल 273 पद
 
मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर
प्रोफेसर 35
एसोसिएट प्रोफेसर 70
असिस्टेंट प्रोफेसर 140
कुल 245 पद

 

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में कमी न रहे। इन पदों के सृजन से विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा और शोध के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय युवाओं को मिलेगा लाभ

मंत्री ने कहा कि इन नियुक्तियों से न केवल शिक्षकों की कमी पूरी होगी बल्कि स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार और शोध के अवसर भी मिलेंगे। सभी नियुक्तियां शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया व आरक्षण नियमों का पालन करते हुए की जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें