इस दिन हुई परीक्षा
उत्तर प्रदेश जीएनएम प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जून 2025 को किया गया। यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक कुल 140 मिनट की अवधि में संपन्न हुई। परीक्षा कुल 100 अंकों की थी और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई थी, जिससे उम्मीदवारों को उत्तर देने में अतिरिक्त सुविधा मिली।
पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक
यूपी जीएनएम नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2025 में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक, जबकि सामान्य दिव्यांग, एससी/एसटी/ओबीसी तथा एससी/एसटी/ओबीसी दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
UPGET 2025 GNM: ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर “UP GNM Entrance Test (UPGET‑2025) Result” या “Examination Result” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- खुलने वाले पेज पर अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन होते ही आपकी स्कोरकार्ड/रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य की सुविधा हेतु उसका प्रिंट‑आउट अवश्य लें