UP DELED Result 2025 Out: प्रयागराज में परीक्षा नियामक प्राधिकारी (ERA) कार्यालय ने विभिन्न बैचों के डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन, यूपी डीएलएड दूसरे और चौथे सेमेस्टर के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट btcexam.in या updeled.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
2023 बैच के द्वितीय सेमेस्टर में कुल 1,60,405 प्रशिक्षुओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,60,159 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परिणामों के अनुसार, कुल 1,02,408 प्रशिक्षु (64 प्रतिशत) सफल हुए हैं, जबकि 57,691 प्रशिक्षु (36.02 प्रतिशत) परीक्षा में असफल घोषित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 246 प्रशिक्षु परीक्षा में अनुपस्थित रहे, 44 का परिणाम अपूर्ण रहा, 13 प्रशिक्षुओं का परिणाम रोक दिया गया है और तीन प्रशिक्षु अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए हैं।
2022 बैच के प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन मिश्रित रहा। चतुर्थ सेमेस्टर में कुल 57,415 प्रशिक्षु पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 57,384 ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 45,528 प्रशिक्षु सफल हुए, जिससे पास प्रतिशत 79 फीसदी रहा, जबकि 11,814 प्रशिक्षु (20.58%) असफल घोषित किए गए। वहीं, द्वितीय सेमेस्टर में कुल 22,275 प्रशिक्षु पंजीकृत थे, जिनमें से 11,209 (52%) प्रशिक्षु उत्तीर्ण हुए और 10,319 (46.32%) प्रशिक्षु फेल हो गए। इस सेमेस्टर में 693 प्रशिक्षु परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
2021 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर में कुल 17,341 प्रशिक्षु पंजीकृत हुए थे, जिनमें से केवल 8,123 (47%) प्रशिक्षु ही परीक्षा में पास हो सके, जबकि 9,026 (52%) प्रशिक्षु असफल हो गए। वहीं, द्वितीय सेमेस्टर में कुल 10,490 प्रशिक्षुओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 6,013 (58%) सफल हुए और 4,477 (42%) प्रशिक्षु फेल हो गए।