UP D.El.Ed Results 2018: परीक्षा नियामक प्राधिकारी यूपी ने बीटीसी ( BTC) UP D.El.Ed रिजल्ट जारी कर दिया है। बीटीसी पाठ्यक्रम के तीसरे सेमेस्टर परीक्षा के लिए 11 जनवरी को रिजल्ट जारी किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट btcexam.in है। रिजल्ट के साथ ही अभ्यर्थियों की मार्कशीट भी जारी कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें-REET 2021: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 25 अप्रैल को है परीक्षा
बीटीसी तृतीय सेमेस्टर परीक्षाओं में उपस्थित अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बीटीसी जिसे अब डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन के नाम से जाना जाता है, उसके लिए 85,120 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों में से 42,212 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। बीटीसी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 49.59 फीसदी अभ्यर्थियों ने पास की है।
इसे भी पढ़ें-AISSEE: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
ऐसे चेक करें UP D.El.Ed रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट btcexam.in है।
-यहां आपको बीटीसी थर्ड सेमेस्टर रिजल्ट मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां अपना विवरण दर्ज कर आपको लॉग इन करना होगा।
-जैसे ही आप लॉग इन होंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-इस तरह आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
2018 बैच के लिए चौथे सेमेस्टर की परीक्षा संभवतः प्राधिकरण द्वारा जनवरी आखिर तक कराई जा सकती है। यूपी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन ( D.El.d) दो साल का होता है। जिसके जरिए अभ्यर्थी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक बनते हैं।
डायरेक्ट लिंक