UP Board Results 2020: आज के युवाओं में पायलट बनने के लिए काफी उत्साह देखा गया है। इसकी वजह यह है कि इस क्षेत्र में पैसे के साथ रोमांच भी खूब है। अगर सैलरी की बात करें तो एक कॉमर्शियल पायलट की सैलरी एक लाख से 4.5 लाख तक हो सकती है। वहीं अगर आपका भी सपना है पायलट बनने का तो जानते हैं कैसे बन सकते हैं पायलट और क्या चाहिए होती है योग्यता-
शैक्षणिक योग्यता:
- पायलट बनने के लिए आपको 12वीं पास होना चाहिए। 12वीं में आपके पास भौतिक विज्ञान और गणित विषय होना जरूरी है। इसके साथ ही आपकी हाईट कम से कम 5 फीट होनी चाहिए साथ ही आंखों का विजन सही होना चाहिए।
पायलट लाइसेंस तीन तरह के होते हैं-
1- स्टूडेंट पायलट लाइसेंस (एसपीएल)
- यह पायलट बनने का पहला स्तर है। इसे प्राप्त करने के लिए आपने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंको में 12वीं पास होना जरूरी है। इस लाइसेंस को प्राप्त करने लिए न्यूनतम योग्यता 16 साल और हाइट 5 फुट होनी चाहिए। इसके बाद आप डायरेक्टेरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए), गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से मान्यताप्राप्त किसी फ्लाइंग क्लब में एसपीएल के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद एक टेस्ट होगा जिसे पास करने के बाद आप स्टूडेंट पायलट लाइसेंस प्राप्त कर पाएंगे।
2- प्राइवेट पायलट लाइसेंस (पीपीएल)
- यह कॉमर्शियल पायलट का दूसरा स्तर है। इस लाइसेंस को प्राप्त करने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनो देने होंगे। इस टेस्ट को पास करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। इस लाइसेंस को एएफसीएमई यानी आर्म्ड फोर्स सेंट्रल मेडिकल एस्टेब्लिशमेंट जारी करता है।
3- कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल)
- यह अंतिम चरण है। इस लाइसेंस को प्राप्त करने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल के अलावा मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी देना होगा। कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस हासिल करने के लिए 250 घंटों की फ्लाइंग जरूरी है।
प्रमुख संस्थान:
- गुजरात फ्लाइंग क्लब, वडोदरा
- करवर एविएशन, बारामती
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी, सीएसएम नगर (रायबरेली)
- अहमदाबाद एविएशन एंड एरोनॉटिक्स, अहमदाबाद
- चाइम्स एविएशन एकेडमी, सागर