फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result Date 2020: 12वीं के बाद वेब पत्रकारिता में बढ़ते करियर के शानदार अवसर

Thu, 04 Jun 2020 09:31 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UP Board Result 2020 Date
विज्ञापन

Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) UP Board 10th/12th Class Result 2020 Date: इंटरनेट के इस युग में पत्रकारिता का भविष्य अब वेब पर आ गया है। वेब यानी ऑनलाइन मीडिया। इसे ही न्यू मीडिया कहते हैं। प्रिंट, रेडियो और टीवी की चकाचौंध के बीच तेजी से उभरता हुआ यह एक ऐसा मीडिया है, जो कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्ट मोबाइल के जरिए आपको दिनभर की खबरों से अपडेट रखता है। इंटरनेट के माध्यम से की जाने वाली यह वेब पत्रकारिता बहुत हद तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से मेल खाती है। लेकिन इसकी व्यापकता और पुरानी खबरों को दोबारा देख सकने की सुविधा के कारण आज इसका अपना एक अलग वजूद कायम हो चुका है। इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का भी मानना है, कि आगे आने वाला दौर वेब जर्नलिज्म का है। क्योंकि ज्यों-ज्यों देश में इंटरनेट की पहुंच बढ़ रही है। यह फील्ड भी तेजी से विकास कर रहा है। यही कारण है कि कि कुशल वेब पत्रकारों की मांग भी बढ़ रही है।

कहां-कहां हैं नौकरियां:

  • हाल में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि वर्ष 2020 के आखिर तक देश में डिजिटल ऐड मार्केट करीब 33.5 फीसदी की दर से बढ़ेेगा। जाहिर है वेब जर्नलिज्म में संभावनाएं बहुत हैं। आज कोई भी लीडिंग अखबार हो या फिर न्यूज चैनल, उनका अपना वेब एडिशन होता है। चूंकि इन्हें कंटेंट अपने मूल नेटवर्क से ही मिल जाता है, जिसे ठीक करके वेबसाइट पर अपलोड करना होता है। ऐसी जगहों पर आपको कॉपी एडिटर, सीनियर कॉपी एडिटर, चीफ कॉपी एडिटर और संपादक के तौर पर नौकरी मिल सकती है। इसके अलावा, कई स्वतंत्र न्यूज पोर्टल्स और डॉटकॉम भी हैं, जहां रिपोर्टर, जर्नलिस्ट के अलावा डिजाइनर और वेब डेवलपर्स के लिए भी बड़ी संख्या में नौकरी के अवसर हैं। डिजाइनर जहां वेबसाइट को विजुअल लुक देने का काम करते हैं। वहीं, वेब डेवलपर डिजाइन किए गए पेज की कोडिंग, लिंक देना और पेज अपलोड करने का काम देखते हैं।

 

विज्ञापन

 

कोर्स एवं योग्यताएं:

  • आमतौर पर पत्रकारिता कोर्स से जुड़े सभी शिक्षण संस्थान न्यू मीडिया/ऑनलाइन मीडिया/साइबर मीडिया विषयों को भी सम्मिलित करते हैं, जिसके तहत छात्र को पत्रकारिता के मूलभूत सिद्धांत, कंप्यूटर पर विभिन्न सॉफ्टवेयर का प्रयोग और सूचना प्रौधोगिकी के विषयों की जानकारी दी जाती है। वर्तमान में मास कम्युनिकेशन के तहत डिग्री, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स संचालित हो रहे हैं। लेकिन इनके लिए शैक्षिक योग्यताएं अलग-अलग हैं। डिग्री कोर्स के लिए स्टूडेंट को किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास होना जरूरी है। जबकि पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन होनी चाहिए।

पत्रकारिता से जुड़े कोर्स:

  • बैचलर डिग्री इन मास कम्युनिकेशन
  • पीजी डिप्लोमा इन ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म
  • पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीजी डिप्लोमा इन मास मीडिया
  • एमए इन जर्नलिज्म
  • जर्नलिज्म एंड पब्लिक रिलेशन 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें