हजारों छात्रों का रिजल्ट अटकने की स्थिति
यूपी बोर्ड ने उन स्कूलों को अंतिम चेतावनी दी है जिन्होंने अभी तक कक्षा 12 के छात्रों के प्रैक्टिकल अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के 652 विद्यालयों की लापरवाही के चलते लगभग 34,637 छात्रों का परिणाम प्रभावित हो सकता है। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर अंक अपलोड नहीं किए गए, तो संबंधित विद्यार्थियों को असफल घोषित किया जा सकता है।
6 और 7 अप्रैल तक अंतिम मौका
छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट को 6 और 7 अप्रैल 2026 के लिए दोबारा सक्रिय करने का निर्णय लिया है। इस दौरान इंटरनल एग्जामिनर बचे हुए अंक अपलोड कर सकते हैं। सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय रहते पोर्टल पर जाकर आवश्यक जानकारी भर दें, ताकि परिणाम घोषित करने में किसी प्रकार की बाधा न आए।
मार्कशीट में इन बातों की जरूर जांच करें
रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें। खासतौर पर निम्न विवरण सही होना चाहिए:
- छात्र का नाम और माता-पिता का नाम
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
- विषयवार अंक और कुल अंक
- पास/फेल की स्थिति और ग्रेड
यदि किसी भी प्रकार की गलती नजर आती है, तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन या संबंधित बोर्ड कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।
वेबसाइट स्लो होने पर क्या करें?
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण परेशानी हो सकती है। ऐसे में छात्र वैकल्पिक माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देखने और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी।
कहां और कैसे देख सकते हैं रिजल्ट?
यूपी बोर्ड के नतीजे अमर उजाला की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे। छात्र रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं।
- सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
- होमपेज पर यूपी बोर्ड रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब ‘UP Board 10th Result 2026’ या ‘UP Board 12th Result 2026’ में से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के उपयोग के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें।