फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET 2026: महाराष्ट्र सीईटी की सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 11 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा

Sun, 05 Apr 2026 11:18 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MHT CET 2026: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेस टेस्ट की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। पीसीएम परीक्षा 11-20 अप्रैल और 12-16 मई के बीच दो चरणों में होगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MHT CET 2026 City Slip: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र (State CET Cell) ने एमएचटी सीईटी 2026 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

दो चरणों में होगी परीक्षा

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एमएचटी सीईटी 2026 की फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र 11 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जबकि दूसरा सत्र 12 मई से 16 मई 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।

सिटी स्लिप में क्या जानकारी होती है?

जारी की गई सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है। इससे छात्र पहले से अपनी यात्रा और रहने की योजना बना सकते हैं। हालांकि, इसमें परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी नहीं होती, वह एडमिट कार्ड में दी जाएगी। आयोग जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी करेगा, इसलिए उम्मीदवार नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
विज्ञापन

ऐसे करें सिटी स्लिप डाउनलोड

उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • “MHT CET City Intimation Slip 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • PCM या PCB ग्रुप में से एक का चयन करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर स्लिप दिखाई देगी, इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें