फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: 18 मार्च से शुरू होगा यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन, जानें पिछले साल कब आया था रिजल्ट

Fri, 13 Mar 2026 07:38 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार रहेगा। कॉपियों की जांच 18 मार्च से 250 केंद्रों पर शुरू होगी। इस बार स्टेप मार्किंग और उदार मूल्यांकन नीति लागू की जाएगी, जिससे छात्रों को आंशिक अंक मिलेंगे और पास होने की संभावना बढ़ सकती है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Result Date 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न कर ली हैं। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अब छात्रों और अभिभावकों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार रहेगा। यूपी बोर्ड 18 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू करेगा, जिसके बाद जल्द से जल्द परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?

बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट की सटीक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां तेजी से चल रही हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अमर उजाला रिजल्ट पोर्टल पर भी देख सकेंगे। पिछले रुझानों को देखें तो नतीजे अप्रैल 2026 के आखिरी सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद लगाई जा रही है। पिछले वर्ष बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे 25 अप्रैल, 2025 को घोषित किए थे।

18 मार्च से शुरू होगी कॉपियों की जांच

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम 18 मार्च 2026 से शुरू किया जाएगा। इसके लिए पूरे राज्य में 250 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इस साल मूल्यांकन के दौरान नए दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे, जिससे छात्रों के पास होने की संभावना बढ़ सकती है।

इस साल पास होने की संभावना क्यों बढ़ सकती है?

इस बार बोर्ड ने परीक्षकों को स्टेप मार्किंग सिस्टम अपनाने के निर्देश दिए हैं। इस व्यवस्था के तहत यदि छात्र किसी सवाल को हल करते समय सही तरीका या फार्मूला लिखते हैं, लेकिन अंतिम उत्तर में छोटी गलती हो जाती है, तब भी उन्हें उस प्रश्न के लिए आंशिक अंक दिए जाएंगे।

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी प्रश्न के पांच अंक हैं और छात्र तीन चरण सही तरीके से हल करता है, तो उसे तीन अंक दिए जाएंगे, भले ही अंतिम उत्तर गलत हो।

इन विषयों में ज्यादा मिलेगा फायदा

यह नियम खासतौर पर गणित और विज्ञान जैसे विषयों में छात्रों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। परीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे उत्तरों का मूल्यांकन करते समय छात्रों द्वारा दिखाए गए स्टेप्स को प्राथमिकता दें और गैर-भाषाई विषयों में छोटी भाषा या स्पेलिंग की गलतियों को नजरअंदाज करें।

अपनाई जाएगी उदार मूल्यांकन नीति

बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया में उदार (Lenient) दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि छात्रों का आत्मविश्वास बना रहे और छोटी गलतियों के कारण उन्हें नुकसान न उठाना पड़े। स्पेलिंग और मात्रा संबंधी त्रुटियों की जांच केवल हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषा विषयों तक ही सीमित रखी जाएगी।

1.53 लाख शिक्षक करेंगे कॉपियों की जांच

कॉपियों की जांच के लिए बोर्ड ने बड़ी संख्या में शिक्षकों की तैनाती की है। इस वर्ष कुल 1,53,530 शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है।
  • हाईस्कूल (कक्षा 10): 96,650 शिक्षक
  • 83,800 परीक्षक
  • 8,550 उप मुख्य परीक्षक
  • 4,300 ऑडिटर
 
 
  • इंटरमीडिएट (कक्षा 12): 56,880 शिक्षक
  • 48,990 परीक्षक
  • 5,300 उप मुख्य परीक्षक
  • 2,590 ऑडिटर
विज्ञापन

अमर उजाला पर भी देख सकेंगे रिजल्ट

विद्यार्थियों के पास यूपी बोर्ड का रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर ही देखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम देख सकेंगे।
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर रिजल्ट वाले पेज पर जाएं, जिसका पता है- www.amarujala.com/results
  • अब यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड वाले विकल्प को चुनें।
  • अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें