इस वेबसाइट पर जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
विद्यार्थियों को अपनी मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए कहीं और जाने की आवश्यता नहीं पड़ेगी। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें सिर्फ अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट देखने का तरीका स्टेप-बाई-स्टेप नीचे ग्राफिक्स की मदद से समझाया गया है।
यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले कर लें ये चार तैयारियां, परिणाम वाले दिन नहीं होगी कोई परेशानी
ग्राफिक की तरह समझें यूपी बोर्ड का रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया को आप इन आसान स्टेप्स में समझ सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले किसी भी वेब ब्राउंजर में जाकर अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं, जिसका पता है: https://www.amarujala.com/
स्टेप 2: यहां होम पेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें, जिसका पता है: https://www.amarujala.com/results/up-board
स्टेप 3: अब अपनी संबंधित कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें। परिणाम घोषित होने के बाद यहां "Register Here" की जगह "Declared" लिखा आएगा। ग्राफिक पर क्लिक करके भी इस पेज पर सीधे जा सकते
स्टेप 4: अब अपना रोल नंबर बिल्कुल सही-सही भरें, जैसा कि एडमिट कार्ड में दिया गया है।
स्टेप 5: रोल नंबर दर्ज करने के बाद “Get Result” बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट जरूर कर लें।
रिजल्ट चेक करते समय इन बातों का रखें ध्यान
रिजल्ट देखने के बाद सिर्फ अंक देखकर आगे न बढ़ें, बल्कि कुछ जरूरी जानकारियों को ध्यान से जांचें:
- छात्र का नाम और रोल नंबर
- माता-पिता का नाम
- जन्मतिथि
- विषयवार अंक
- कुल अंक और ग्रेड
- पास/फेल स्टेटस
अगर किसी भी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।
फेल हो जाएं तो घबराएं नहीं, पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंट का है विकल्प
यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा, एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जिससे उनका साल बर्बाद नहीं होगा।