फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2025: पानी से नहीं होगी खराब, धूप-छांव में अलग-अलग रंग; इस बार मार्कशीट में दिखेंगे ये बदलाव

Mon, 14 Apr 2025 07:46 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPMSP UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के 54 लाख से अधिक छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है। विद्यार्थी सिर्फ एक सवाल का जवाब जानना चाहते हैं कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा 2025? इस बार छात्रों को अपनी अंकतालिका में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। 
 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा...? इस सवाल का जवाब यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 54 लाख से अधिक छात्र कर रहे हैं। हालांकि, छात्रों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि यूपी बोर्ड बहुत जल्द नतीजों की घोषणा कर सकता है। बोर्ड जल्द ही परिणाम जारी करने की तारीख भी घोषित करेगा। पिछले वर्ष नतीजे 20 अप्रैल को जारी किए गए थे। उम्मीद लगाई जा रही है कि यूपी बोर्ड अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा करेगा। 

विज्ञापन


इस बार छात्रों को अपनी अंकतालिका में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। मार्कशीट पर पानी का भी असर नहीं होगा। यहां तक कि मार्कशीट के रंग में भी बदलाव किया गया है।
आइए जानते हैं इस बार मार्कशीट में छात्रों को क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे...

सबसे पहले परिणाम देखने के लिए करें पंजीकरण

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट सबसे पहले पाने के लिए और जारी होने पर सबसे पहले रिजल्ट देखने के पंजीकरण कर लें। पंजीकृत छात्रों को परिणाम जारी होने पर नोटिफिकेशन भेजा जाएगा, जिससे वे सबसे पहले अपना परिणाम देख पाएंगे।
10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

धूप और छांव में अलग-अलग रंग की दिखेगी मार्कशीट

मार्कशीट में किसी तरह की गडबड़ी न हो इसको लेकर बोर्ड ने मार्कशीट में काफी बदलाव किए हैं। परीक्षा में सफल होने वाले परीक्षार्थियों को इस बार जो मार्कशीट दी जाएगी उस पर न तो पानी का असर होगा, साथ ही धूप और छांव में अलग-अलग रंग में दिखाई देगी और न ही उसे फाड़ा जा सकेगा। 

अब तक जो मार्कशीट मिलती थी, उसे छात्रों को बहुत ज्यादा सहेजकर रखना पड़ता था। इसके बावजूद, कई बार मार्कशीट फट जाती थी या फिर पानी पड़ने से खराब हो जाती थी। ऐसे में विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

ए-4 साइज में होगी मार्कशीट, फोटोकॉपी करने पर दिखेगा ये अंतर

डीआईओएस हरिशचंद नाथ के अनुसार, मार्कशीट पर ऐसे इनपुट तथा मोनोग्राम होंगे, जिसकी वजह से धूप में ले जाने पर वह लाल रंग की दिखेगी। वहीं छांव में सामान्य रंग की दिखेगी। मार्कशीट पर ओवरराइटिंग नहीं हो पाएगी और यह ए-फोर स्टैंडर्ड साइज की है। सभी बोर्ड की मार्कशीट इसी साइज की होती हैं। इसकी खास बात ये है कि प्रिंटर से फोटोकॉपी की जाएगी तो छायाप्रति पर फोटोकॉपी लिखा हुआ दिखाई देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें